शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : जिंदल स्टील, सीएंट, विप्रो, सेंट्रल बैंक और गोदरेज एग्रोवेट

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें जिंदल स्टील, सीएंट, विप्रो, सेंट्रल बैंक और गोदरेज एग्रोवेट शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - अबान ऑफशोर, बलरामपुर चीनी, अजमेरा रियल्टी, कैपेसाइट इन्फ्राप्रोजेक्ट्स, एक्साइड, गोदरेज एग्रोवेट, ल्युमैक्स, सन फार्मा एडवांस्ड, श्रेई इन्फ्रा और एसआरएफ
टाइटन - तिमही मुनाफा 35% की बढ़ोतरी के साथ 416 करोड़ रुपये रहा।
एचजी इन्फ्रा - कंपनी का तिमाही मुनाफा 18.95 करोड़ रुपये से बढ़ कर 35.25 करोड़ रुपये रहा।
इक्विटास होल्डिंग्स - 30 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले कंपनी ने 62.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
एमओआईएल - तिमाही मुनाफा 15.9% की वृद्धि के साथ 120.2 करोड़ रुपये रही।
जिंदल स्टील - कंपनी का तिमाही मुनाफा घट कर 276.9 करोड़ रुपये से घट कर 87.2 करोड़ रुपये रह गया।
सेंट्रल बैंक - बैंक को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 718.2 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
बीईएमएल - कंपनी का तिमाही मुनाफा 16.6 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 44 करोड़ रुपये रहा।
गोदरेज प्रॉपर्टीज - कंपनी पुणे में 6 नयी परियोजनाएँ तैयार करेगी।
सीएंट - कंपनी के निदेशक मंडल ने 200 करोड़ रुपये के शेयरों की वापस खरीद को मंजूरी दी।
विप्रो - विप्रो ने नेक्स्ट-जेन एसीएस 3.0 डिजिटल टीवी रिसीवर समाधान लॉन्च किया। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख