शेयर मंथन में खोजें

जेके सीमेंट (JK Cement) के शुद्ध लाभ में 16% की गिरावट

2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले 2018 की समान अवधि में जेके सीमेंट (JK Cement) के मुनाफे में 16% की गिरावट दर्ज की गयी है।

कंपनी का शुद्ध लाभ 72.9 करोड़ रुपये से घट कर 60.9 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान जेके सीमेंट की शुद्ध आमदनी 1,126 करोड़ रुपये के मुकाबले 13.05% की बढ़त के साथ 1,273 करोड़ रुपये रही।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने जेके सीमेंट के नतीजों को मिला-जुला बताया है। ब्रोकिंग फर्म के मुताबिक उच्च कर व्यय के कारण कंपनी का मुनाफा घटा है। कंपनी के कर व्यय में साल दर साल आधार पर 193% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। ब्रोकिंग फर्म के अनुसार उच्च वसूली से कंपनी की आमदनी में वृद्धि हुई।
साल दर साल आधार पर ही जेके सीमेंट का तिमाही एबिटा मार्जिन कम इनपुट लागट के कारण 142 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 16.5% रहा, जबकि एबिटा 210 करोड़ रुपये रहा, जिसके लिए ब्रोकिंग फर्म ने 194 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था।
उधर बीएसई में जेके सीमेंट का शेयर 710.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले कमजोरी के साथ 695.70 रुपये पर खुला है। करीब 10.20 बजे यह 4.00 रुपये या 0.56% की कमजोरी के साथ 706.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख