शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर भाव में 3% से ज्यादा की गिरावट

टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर भाव में आज 3% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है।

खबर आयी है कि टाटा स्टील अपने दक्षिण-पूर्व एशियाई कारोबार में अधिकांश हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है। गैर-प्रमुख बाजारों से बाहर निकलने और तेजी से बढ़ते घरेलू बाजार पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की अपनी रणनीतिक योजना के हिस्से के रूप में प्रमुख इस्पात कंपनी ने अपनी दक्षिण-पूर्वी इकाइयों में 70% हिस्सेदारी बेचने के लिए चीन के एचबीआईएस ग्रुप (HBIS Group) के साथ 48 करोड़ डॉलर का सौदा भी किया है।
टाटा स्टील की सहायक कंपनी टी एस ग्लोबल होल्डिंग्स ने एचबीआईएस ग्रुप के साथ अपने दक्षिण-पूर्व एशियाई कारोबार में बहुमत हिस्सेदारी के लिए समझौते किये हैं। सौदे से टाटा स्टील को तेजी से बढ़ते घरेलू कारोबार पर ध्यान देने में सहायता मिलेगी।
बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 473.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 474.00 रुपये पर खुला। मगर शुरू से ही यह दबाव में है। करीब पौने 11 बजे टाटा स्टील 14.35 रुपये या 3.03% की कमजोरी के साथ 459.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख