शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) करेगी पुणे में 6 परियोजनाएँ तैयार

प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) के शेयर भाव में करीब 2% से ज्यादा मजबूती देखने को मिल रही है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने पुणे में स्थित एक डेवलपर के साथ समझौता किया है, जिसके तहत पुणे में 6 परियोजनाएँ तैयार की जायेंगी। पोर्टफोलिओ में ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, प्लॉटेड डेवलपमेंट, मिक्स्ड यूज डेवलपमेंट और टाउनशिप प्रोजेक्ट्स सहित विभिन्न एसेट क्लास परियोजानएँ शामिल हैं।
तैयार की जाने वाली कुल भूमि में पश्चिम और पूर्वी पुणे के प्रमुख बाजारों में स्थित 300 एकड़ जमीन शामिल है। 6 परियोजनाओं में 23 लाख वर्ग फीट से अधिक बिक्री योग्य जमीन है, जिसे अगले 10 वर्षों में कई चरणों में तैयार किया जायेगा।
इस खबर का गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर पर अच्छा असर पड़ा है। बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 746.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले सपाट 746.05 रुपये पर खुला और 765.75 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 12 बजे गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 15.35 रुपये या 2.06% की तेजी के साथ 761.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख