शेयर मंथन में खोजें

बाजार में गिरावट के बावजूद सीएंट (Cyient) में मजबूती

सेंसेक्स में 168 अंकों की गिरावट के बावजूद एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की प्रमुख तकनीक कंपनी सीएंट (Cyient) के शेयर में मजबूती दिख रही है।

दरअसल ने कंपनी ने बोर्ड ने शुक्रवार को शेयरों की वापस खरीदारी (Buyback) करने का निर्णय लिया, जिसका आज कंपनी के शेयर पर अच्छा असर पड़ता दिख रहा है।
शेयरों की वापस खरीदारी पर सीएंट अधिकतम 200 करोड़ रुपये का खर्च करेगी। गौरतलब है कि सीएंट शेयर बायबैक ऑफर में 28.57 लाख शेयर खीरदने जा रही है, जो इसके कुल चुकता शेयरों के 2.54% हैं।
इससे पहले हाल ही में सीएंट ने तिमाही नतीजे घोषित किये थे, जिनमें तिमाही दर तिमाही आधार पर मुनाफे में 27.4% की गिरावट दर्ज की गयी। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 127.1 करोड़ रुपये के मुकाबले सीएंट का मुनाफा घट कर 92.3 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान सीएंट की शुद्ध आमदनी 1,186.9 करोड़ रुपये से 0.1% की मामूली वृद्धि के साथ 1,187.7 करोड़ रुपये रही।
दूसरी तरफ बीएसई में सीएंट का शेयर 608.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले हल्की बढ़ोतरी के साथ 610.10 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 618.40 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब पौने 1 बजे सीएंट के शेयरों में 4.45 रुपये या 0.73% की तेजी के साथ 613.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख