शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की बिक्री घटी, शेयर कमजोर

साल दर साल आधार पर प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की जनवरी बिक्री में 9% गिरावट दर्ज की गयी।

हीरो मोटोकॉर्प ने जनवरी 2018 में 6,41,501 इकाइयों की तुलना में 2019 के समान महीने में 5,82,756 इकाइयाँ बेचीं।
हीरो मोटोकॉर्प के मुताबिक बीमा लागत में वृद्धि, नकदी की कमी और सुस्त बाजार भावना के कारण इसकी बिक्री प्रभावित हुई है। कंपनी प्रबंधन को शादी सत्र के कारण चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में बिक्री में वृद्धि की उम्मीद थी। मगर तिमाही के पहले महीने में ही इसकी बिक्री घट गयी।
दूसरी तरफ बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 2,807.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 2,810.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 2,720.35 रुपये के निचले भाव तक गिरा। करीब 3 बजे हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में 19.75 रुपये या 0.70% की कमजोरी के साथ 2,787.60 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख