शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को ओडिशा सरकार से मिला ठेका

प्रमुख इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को ओडिशा सरकार से ठेका मिला है।

ओडिशा सरकार के ग्रामीण जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग ने यह ठेका लार्सन ऐंड टुब्रो की सहायक इकाई एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन (L&T Construction) को ओडिशा के क्योंझर और मयूरभंज जिलों में विशिष्ट ग्रामीण जलापूर्ति परियोजनाएँ तैयार करने के लिए दिया है।
परियोजनाओं में 5,828 किलोमीटर लंबी पारेषण और वितरण पाइपलाइनों का डिजाइन, इंजीनियरिंग, आपूर्ति और निर्माण, 82 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रति दिन, 1 मिलियन = 10 लाख लीटर) की कुल क्षमता की 3 इन्टेक संरचनाओं का निर्माण, 78 एमएलडी की कुल क्षमता के 3 जल उपचार संयंत्र, पम्पिंग स्टेशंस और जल भंडारण संरचनाएँ शामिल हैं।
इस परियोडना से ओडिशा के क्योंझर और मयूरभंज जिलों के 919 गाँवों पीने का पानी मिलेगा।
बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,324.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,325.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,302.00 रुपये के निचले भाव तक गिरा। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 17.15 रुपये या 1.29% की कमजोरी के साथ 1,307.45 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख