शेयर मंथन में खोजें

अनुमान से कमजोर रहे एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) के तिमाही वित्तीय नतीजे

भारत की सबसे बड़ी लीड एसिड बैटरी निर्माता एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) ने 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

वर्ष दर वर्ष आधार पर एक्साइड का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मुनाफा 154.27 करोड़ रुपये से 0.5% की मामूली बढ़त के साथ 155.04 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 2,278.29 करोड़ रुपये से 9.7% बढ़ कर 2,496.84 करोड़ रुपये रही। बता दें कि एक्साइड के वित्तीय नतीजे जानकारों के अनुमान से कमजोर रहे।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक्साइड के तिमाही नतीजों को सुस्त बताया है। प्रमुख ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 2,775 करोड़ रुपये की शुद्ध आमदनी के साथ 201.4 करोड़ रुपये के मुनाफे का अंदाजा लगाया था।
तिमाही के दौरान सालाना आधार पर ही कंपनी का एबिटा 10.6% बढ़ कर 312.53 करोड़ रुपये रहा, जिसके लिए 365 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था। वहीं इसका एबिटा मार्जिन 10 आधार अंक अधिक 12.5% रहा।
उधर बीएसई में एक्साइड इंडस्ट्रीज का शेयर 226.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 229.54 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 216.85 रुपये के निचले भाव तक गिरा। अंत में यह 3.45 रुपये या 1.52% की कमजोरी के साथ 223.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख