शेयर मंथन में खोजें

ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) के तिमाही मुनाफे में 23.2% की गिरावट

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की तीसरी तिमाही में ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) के मुनाफे में 23.2% की गिरावट दर्ज की गयी।

पिछले साल की समान अवधि में 55.61 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का शुद्ध लाभ 42.71 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि सालाना आधार पर ही देश की प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनियों में से एक ग्रीव्स कॉटन की शुद्ध आमदनी 447.28 करोड़ रुपये से 13.2% की बढ़ोतरी के साथ 506.46 करोड़ रुपये रही।
जानकारों के अनुमान से कमजोर रहे तिमाही नतीजों में ग्रीव्स कॉटन का एबिटा 13.4% की बढ़ोतरी के साथ 70.55 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिटा मार्जिन केवल 1 आधार अंक बढ़ कर 13.9% रहा।
वहीं प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार ग्रीव्स कॉटन के नतीजे मिले-जुले रहे हैं। कंपनी की आमदनी ब्रोकिंग फर्म के अनुमान से बेहतर रही, जबकि कंपनी ने आईएलऐंडएफएस के साथ सावधि जमा के प्रावधान के लिए 5 करोड़ रुपये बतौर असाधारण आइटम के रखे हैं, जिससे इसका मुनाफा प्रभावित हुआ।
बीएसई में ग्रीव्स कॉटन का शेयर 120.55 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 120.30 रुपये पर खुला है। सुबह करीब 10 बजे यह 1.15 रुपये या 0.95% की गिरावट के साथ 119.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख