शेयर मंथन में खोजें

फ्यूचर रिटेल (Future Retail) प्रमोटरों से जुटायेगी 2,000 करोड़ रुपये

फ्यूचर रिटेल (Future Retail) ने प्रमोटरों से 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।

कंपनी इस पूँजी का उपयोग किराया कम करने के लिए करेगी, जो खुदरा कारोबार की सबसे बड़ी लागत में से एक है। फ्यूचर रिटेल के निदेशक मंडल ने तरजीही आधार पर प्रति शेयर 503 रुपये के अधिमूल्य के साथ 2 रुपये प्रति वाले 3,96,03,960 इक्विटी शेयरों में परिवर्तनीय 3,96,03,960 वारंटों के आवंटन को मंजूरी दे दी है।
इसके साथ ही फ्यूचर रिटेल में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 46.5% से बढ़ कर 50.4% हो जायेगी। सोमवार को फ्यूचर रिटेल के निदेशक मंडल ने 750 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने की भी मंजूरी दे दी।
इससे पहले खबर आयी थी कि ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) फ्यूचर ग्रुप (Future Group) की फ्यूचर रिटेल में 9.5% हिस्सेदारी खरीदेगी।
उधर बीएसई में फ्यूचर रिटेल का शेयर 444.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 453.10 रुपये पर खुला। शुरुआत में 456.40 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद कंपनी के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। करीब सवा 11 बजे फ्यूचर रिटेल के शेयरों में 10.35 रुपये या 2.33% की गिरावट के साथ 434.25 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख