शेयर मंथन में खोजें

स्पेक्ट्रम शुल्क पर राहत के बावजूद टूटा रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) का शेयर

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में 23% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

बता दें कि दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसैट) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस या आरकॉम को एकमुश्त स्पेक्ट्रम शुल्क चुकाने से छूट दे दी है। गौरतलब है कि कंपनी ने दो दिन पहले ही दिवालिया होने का आवेदन दिया है।
इसके अलावा टीडीसैट ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) को भी निर्देश दिया कि वह कंपनी के 2,000 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी लौटा दे। साथ ही टीडीसैट ने उन सभी टेलीकॉम कंपनियों को एकमुश्त स्पेक्ट्रम शुल्क चुकाने से छूट दी है, जिनके पास 5 मेगाहर्ट्ज के सीडीएम और 6.2 मेगाहर्ट्ज के जीएसएम स्पेक्ट्रम हैं। हालाँकि इस खबर से आरकॉम के निवेशक संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं। आज कंपनी के शेयरों में जोरदार बिकवाली देखी गयी है।
बीएसई में आरकॉम का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में सपाट 7.55 रुपये पर खुल कर अभी तक के काराबोर में 5.67 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 1.80 रुपये या 23.84% की गिरावट के साथ 5.75 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 30.60 रुपये और निचला स्तर 5.67 रुपये ही है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख