शेयर मंथन में खोजें

उम्मीद से कमजोर नतीजों के कारण 52 हफ्तों के निचले स्तर पर बीएचईएल (BHEL)

वर्ष दर वर्ष आधार पर 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) के मुनाफे में 23.1% की वृद्धि दर्ज की गयी।

2017 की समान तिमाही में 153.2 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 192 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त किया। इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 6,666 करोड़ रुपये से 10.1% बढ़ कर 7,336 करोड़ रुपये रही। कंपनी की अन्य आमदनी 167.7 करोड़ रुपये से 64.7% की बढ़त के साथ 226.5 करोड़ रुपये रही।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बीएचईएल के नतीजों को अनुमान से कमजोर बताया। ब्रोकिंग फर्म के अनुसार ह्रास में गिरावट का इसके मुनाफे पर अच्छा असर पड़ा, मगर कंपनी का शुद्ध लाभ 258.6 करोड़ रुपये के अनुमान से काफी कम रहा। हालाँकि बीएचईएल की शुद्ध आमदनी के लिए ब्रोकिंग फर्म ने 7,030.7 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था।
बीएचईएल की विद्युत आमदनी 2.9% की बढ़त के साथ 5,355.8 करोड़ रुपये और औद्योगिक कारोबार 40.8% की बढ़त के साथ 1,603.5 करोड़ रुपये रही। बीएचईएल का तिमाही एबिटा साल दर साल आधार पर 26% की गिरावट के साथ 218.7 करोड़ रुपये रह गया।
दूसरी तरफ बीएसई में बीएचईएल का शेयर 64.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह 65.60 रुपये पर खुला और नतीजों की घोषणा के बाद 56.25 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। सत्र समाप्त होने से कुछ मिनट पहले बीएचईएल का शेयर 6.10 रुपये या 9.41% की गिरावट के साथ 58.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख