शेयर मंथन में खोजें

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के मुनाफे में 13% बढ़ोतरी दर्ज

तिमाह दर तिमाही आधार पर आईटी सेवा प्रदाता टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के मुनाफे में 13% की वृद्धि दर्ज की गयी है।

कंपनी ने 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,064.3 करोड़ रुपये के मुकाबले अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1,203 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसी बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 8,630 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.6% बढ़ोतरी के साथ 8,944 करोड़ रुपये हो गयी। साल दर साल आधार पर देखें तो कंपनी के मुनाफे में 27.5% और आमदनी में 15% की वृद्धि हुई।
साथ ही टेक महिंद्रा का एबिटा तिमाही आधार पर ही 6.4% अधिक 1,723 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 50 आधार सुधर कर 19.3% रहा।
डॉलर में देखें तो कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 16.4% की बढ़ोतरी के साथ 17.11 करोड़ डॉलर और आमदनी 4.3% अधिक 126.08 करोड़ डॉलर रही। इसके अलावा 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान 5 करोड़ डॉलर और 2 करोड़ डॉलर वाल 1-1, 1 करोड़ डॉलर वाले 2 और 10 लाख डॉलर वाले 9 ग्राहक कंपनी से जुड़े।
वहीं आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने टेक महिंद्रा के नतीजों को अच्छा बताया है, जिनमें कंपनी का मुनाफा ब्रोकिंग फर्म उम्मीद से बेहतर रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में टेक महिंद्रा का शेयर 749.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह 762.00 रुपये पर खुला, जो कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर भी रहा। अंत में टेक महिंद्रा का शेयर 0.60 रुपये या 0.08% की हल्की बढ़ोतरी के साथ 750.00 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 780.05 रुपये और निचला स्तर 564.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख