शेयर मंथन में खोजें

गेल (GAIL) के मुनाफे में 33.2% की बढ़ोतरी, आमदनी भी बढ़ी

साल दर साल आधार पर सरकारी प्राकृतिक गैस कंपनी गेल (GAIL) के 2018 के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मुनाफे में 33.2% की वृद्धि दर्ज की गयी है।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 1,262.22 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 1,681.23 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। गेल के मुनाफे को इसकी आमदनी में बढ़त से सहारा मिला, जो कि समान अवधि में 14,414.34 करोड़ रुपये से 37.3% बढ़ कर 19,788.98 करोड़ रुपये हो गयी। इसके अलावा गेल का एबिटा 34.2% की बढ़ोतरी के साथ 2,673.48 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिटा मार्जिन 31 आधार अंकों की गिरावट के साथ 13.5% रह गया।
बता दें कि गेल के तिमाही नतीजे जानकारों के अनुमान से बेहतर रहे। जानकारों ने गेल की 18,986 करोड़ रुपये की शुद्ध आमदनी और 1,578 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
साल दर साल आधार पर ही गेल की प्राकृतिक गैस ट्रांसमिशन आमदनी 10.6% अधिक 1,472.16 करोड़ रुपये, प्राकृतिक गैस विपणन आमदनी 46.3% अधिक 16,196.88 करोड़ रुपये, एलपीजी और तरल हाइड्रोकार्बन आमदनी 24.8% की बढ़त के साथ 1,512.15 करोड़ रुपये और पेट्रोकेमिकल आमदनी 10.8% की बढ़त के साथ 1,599.41 करोड़ रुपये रही।
दूसरी तरफ बीएसई में गेल का शेयर 330.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह 330.55 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 339.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में गेल का शेयर 1.15 रुपये या 0.35% की वृद्धि के साथ 331.35 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 398.80 रुपये और निचला स्तर 296.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख