शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा केमिकल्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, जेएसडब्ल्यू स्टील, सीमेंस और सिप्ला

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टाटा केमिकल्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, जेएसडब्ल्यू स्टील, सीमेंस और सिप्ला शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - जेएसडब्ल्यू स्टील, सीमेंस, सिप्ला, ल्युपिन, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी पावर, इलाहाबाद बैंक, इंद्रप्रस्थ गैस, पुंज लॉयड, सीजी पावर, पीटीसी इंडिया और वेंकीज
टोरेंट पावर - तिमाही मुनाफा 15.6% की बढ़ोतरी के साथ 238.2 करोड़ रुपये रहा।
आदित्य बिड़ला कैपिटल - मुनाफा 42% की बढ़ोतरी के साथ 206 करोड़ रुपये रहा।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक - अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1,538 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
टाटा केमिकल्स - मुनाफा 831.6 करोड़ रुपये से घट कर 266 करोड़ रुपये रह गया।
शोभा - मुनाफा 13% की बढ़ोतरी के साथ 60.6 करोड़ रुपये रहा।
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज - तिमाही मुनाफा 31.7% की वृद्धि के साथ 59.4 करोड़ रुपये रहा।
अदाणी ग्रीन - कंपनी ने 12 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना चालू की।
बैंक ऑफ बड़ौदा - बैंक ने एमसीएलआर में संशोधन किया है।
एनबीसीसी - कंपनी को जनवरी में 355.90 करोड़ रुपये के ठेके मिले।
सिंडिकेट बैंक - आरबीआई ने बैंक पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।
ऐक्सिस बैंक - बैंक पर आरबीआई ने 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख