शेयर मंथन में खोजें

प्रोविजन में गिरावट से पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) को मुनाफा

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के मुनाफे में 7.12% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 230.11 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में सरकारी बैंक ने 246.51 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया।
जानकार इस मुनाफे को आश्चर्यजनक मान रहे हैं, जो प्रोविजन में 67% की गिरावट के कारण संभाव हुआ है। बैड लोन के लिए बैंक के प्रोविजन तिमाही दर तिमाही दर आधार पर 7,733.27 करोड़ रुपये से घट कर 2,565.77 करोड़ रुपये के रह गये। गौरतलब है कि जानकारों ने बैंक को 1,063 करोड़ रुपये के घाटे का अनुमान लगाया था।
आमदनी की बात करें तो साल दर साल आधार पर पंजाब नेशनल बैंक की कुल आमदनी 15,257.5 करोड़ रुपये से 2.64% की गिरावट के साथ 14,854.24 करोड़ रुपये की रह गयी। वहीं इसका सकल एनपीए 12.11% से बढ़ कर 16.33% हो गया, मगर शुद्ध एनपीए अनुपात 8.90% से सुधर कर 8.22% पर आ गया।
नीरव मोदी द्वारा 14,356 करोड़ रुपये के घोटाले के बाद बैंक को लगातार तीन तिमाहियों में घाटा हुआ था।
हालाँकि अच्छे नतीजों के बावजूद आज पंजाब नेशनल बैंक का शेयर दबाव में है। बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 73.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 74.30 रुपये पर खुल कर 72.80 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। 11 बजे के आस-पास बैंक का शेयर 0.45 रुपये या 0.61% की कमजोरी के साथ 73.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख