शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस की दिवालिया अर्जी के कारण समूह की बाकी कंपनियों के शेयर टूटे

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Cummunications) की दिवालिया अर्जी के कारण अनिल धीरुभाई अंबानी समूह (एडीएजी) की बाकी कंपनियों के शेयरों में गिरावट आयी है।

जानकारों के मुताबिक रिलायंस कम्युनिकेशंस या आरकॉम की दिवालिया होने की नौबत का असर एडीएजी की बाकी कंपनियों पर पड़ने लगा है।
दिवालिया होने के आवेदन की घोषणा के बाद आरकॉम के शेयर पिछले तीन दिनों में 50% से ज्यादा की गिरावट आयी है। वहीं बुधवार को एडीएजी की रिलायंस इन्फ्रा का शेयर 32.22%, रिलायंस कैपिटल का शेयर 5.52%, रिलायंस होम फाइनेंस का शेयर 8.28% और रिलायंस नेवल का शेयर 5.73% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
पिछले तीन कारोबारी सत्रों में रिलायंस निप्पॉन लाइफ को छोड़ कर एडीएजी की सभी 6 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में 25 से 60% तक की जोरदार गिरावट आयी है। इस दौरान समूह की कंपनियों की कुल बाजार पूँजी करीब करीब 10,000 करोड़ रुपये तक घट गयी है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख