शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) के मुनाफे में 17.1% की गिरावट

प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 17.1% की गिरावट आयी है।

कंपनी का मुनाफा 400.51 करोड़ रुपये से घट कर 332.2 करोड़ रुपये रह गया। मगर सिप्ला की शुद्ध आमदनी 3,914 करोड़ रुपये के मुकाबले 2% बढ़ कर 4,077.5 करोड़ रुपये हो गयी।
बता दें कि कंपनी के वित्तीय परिणाम आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुमान के करीब रहे। मगर मुनाफा ब्रोकिंग के अंदाजे से अधिक रहा। ब्रोकिंग फर्म ने कंपनी के 290.1 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक अन्य आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी से सिप्ला का मुनाफा अधिक रहा। कंपनी की अन्य आमदनी 53 करोड़ रुपये के मुकाबले 78.5 करोड़ रुपये रही।
साल दर साल आधार पर ही सिप्ला का एबिटा 818.7 करोड़ रुपये से 14% घट कर 707.7 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 20.9% के मुकाबले 18% रह गया।
दूसरी ओर सिप्ला के शेयर में आज तेजी है। बीएसई में सिप्ला का शेयर 527.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 536.00 रुपये पर खुला है। सुबह साढ़े 9 बजे के आस-पास सिप्ला के शेयरों में 16.50 रुपये या 3.13% की तेजी के साथ 544.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख