शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के मुनाफे में 18.1% की गिरावट

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 18.1% की गिरावट आयी है।

2017 की समान तिमाही में 1,774 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 1,603 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। हालाँकि यह प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुमान से बेहतर है। ब्रोकिंग फर्म ने कंपनी के लिए 1,486 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील की शुद्ध आमदनी 18,264 करोड़ रुपये से 13.8% की बढ़ोतरी होकर 20,318 करोड़ रुपये रही। कंपनी का एबिटा 16.9% की बढ़ोतरी के साथ 4,501 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 59 आधार अंक सुधर कर 22.2% रहा।
कंपनी के कुल स्टील बिक्री 7.3% की गिरावट के साथ 36.8 लाख टन रह गयी, जिससे जेएसडब्ल्यू स्टील के मुनाफे में गिरावट आयी है। कंपनी की बिक्री में कम निर्यात के कारण गिरावट आयी है। साल दर साल आधार पर जेएसडब्ल्यू स्टील के निर्यात में 70% की जोरदार गिरावट दर्ज की गयी। हालाँकि इसकी वाहन क्षेत्र को बिकवाली में 23% वृद्धि हुई।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में एक दम सपाट 279.30 रुपये पर खुला। सपाट शुरुआत के बाद कंपनी के शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। करीब 10.10 बजे यह 2.80 रुपये या 1.00% की कमजोरी के साथ 276.50 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख