शेयर मंथन में खोजें

नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी के बावजूद दबाव में ल्युपिन (Lupin)

प्रमुख दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने एक नयी दवा के लिए मंजूरी दे दी है।

ल्युपिन को ताडालफिल (Tadalafil) के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली है, जिसका इस्तेमाल फेफड़े की धमनी में उच्च रक्तचाप और पुरस्थ ग्रंथि में अतिवृद्धि के उपचार में किया जाता है। 2018 में इस दवा की अमेरिका में कुल बिक्री 47.34 करोड़ डॉलर की रही थी।
हालाँकि नयी दवा की मंजूरी के बावजूद आज ल्युपिन का शेयर कमजोर स्थिति में है। दरअसल कल कंपनी ने अपने वित्तीय नतीजे घोषित किये थे। बता दें कि ल्युपिन को 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 151.75 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि पिछले साल की समान अवधि में ल्युपिन को 221.73 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
दरअसल कंपनी को तिमाही के दौरान यूरोप में पेरिंडोप्रिल मुकदमे में 342 करोड़ रुपये का असामान्य घाटा हुआ, जिससे इसका मुनाफा प्रभावित हुआ। हालाँकि जानकारों ने ल्युपिन के 268 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था। वहीं ल्युपिन की शुद्ध आमदनी 3,900.36 करोड़ रुपये के मुकाबले 12.24% की बढ़ोतरी के साथ 4,377.94 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में ल्युपिन का शेयर 841.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में कमजोरी के साथ 825.35 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में 844.35 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद ल्युपिन के शेयरों में बिकवाली हुई, जिसके बाद यह दोबारा हरे निशान में नहीं आ सका है। सवा 11 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 19.85 रुपये या 2.36% की गिरावट के साथ 822.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख