शेयर मंथन में खोजें

आंध्र बैंक (Andhra Bank) ने घटायी आधार दर

आंध्र बैंक (Andhra Bank) ने अपनी आधार दर 9.55% से घटा कर 9.50% कर दी है।

बैंक की यह नयी दर 06 फरवरी से लागू है। आधार दर के अलावा आंध्र बैंक ने बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (बीएमपीएलआर) में भी कटौती कर दी है। बैंक ने बीएमपीएलआर 13.95% से घटा कर 13.90% कर दी है।
दूसरी ओर आंध्र बैंक के शेयर में हल्की मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई में आंध्र प्रदेश का शेयर 24.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह हल्की गिरावट के साथ 24.20 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में बैंक का शेयर का ऊपरी स्तर 24.80 रुपये और निचला स्तर 24.15 रुपये रहा है।
करीब पौने 1 बजे आंध्र बैंक के शेयरों में 0.10 रुपये या 0.41% की बढ़ोतरी के साथ 24.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 4,260.10 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में आंध्र बैंक के शेयर का शिखर 49.85 रुपये और निचला स्तर 23.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख