शेयर मंथन में खोजें

भारी घाटे के बावजूद उछला वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का शेयर

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयर भाव में आज 9% से अधिक की जबरदस्त तेजी दिख रही है।

कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 5,004.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। जबकि ठीक पिछली तिमाही कंपनी को 4,974 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
हालाँकि तिमाही दर तिमाही आधार पर वोडाफोन आइडिया की आमदनी 7,645.8 करोड़ रुपये से 53.5% बढ़ कर 11,764.80 करोड़ रुपये, एबिटा 146.4% की वृद्धि के साथ 1,136.90 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 364 आधार अंक सुधर कर 9.7% रहा। हालाँकि कंपनी की एआरपीयू (प्रति उपभोक्ता औसत आमदनी) 1.5% की बढ़ोतरी के साथ 89 रुपये रहा।
वोडाफोन आइडिया के नतीजों को प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कमजोर बताया है। कंपनी की एआरपीयू के लिए ब्रोकिंग फर्म ने 92 रुपये और आमदनी के लिए 12,356 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था।
दूसरी ओर बीएसई में वोडाफोन आइडिया का शेयर 29.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह हल्की गिरावट के साथ 29.80 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 32.75 रुपये और निचला स्तर 29.20 रुपये रहा है।
करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 2.70 रुपये या 9.06% की बढ़ोतरी के साथ 32.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 28,390.29 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख