शेयर मंथन में खोजें

73.6% बढ़ा बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) का मुनाफा, शेयर उछला

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उपभोक्ता विद्युत उपकरण कंपनी बजाज इलेक्ट्रिकल्स के मुनाफे में 73.6% वृद्धि हुई है।

पिछले वित्त वर्ष तीसरी तिमाही में 36.83 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 63.92 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साथ ही कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,145.13 करोड़ रुपये की तुलना में 88.8% बढ़ कर 2161.83 करोड़ रुपये हो गयी।
साथ ही बजाज इलेक्ट्रिकल्स का एबिट (कंज्यूमर ड्यूरेबल) 41% की बढ़ोतरी के साथ 55 करोड़ रुपये और एबिट मार्जिन 75 आधार अंक अधिक 7.3% रहा। जबकि ईपीसी कारोबार का एबिट 146% की बढ़ोतरी के साथ 79 करोड़ रुपये और एबिट मार्जिन 25 आधार अंक घट कर 5.6% रह गया।
गौरतलब है कि बजाज इलेक्ट्रिकल्स के उपभोक्ता उत्पादों की बिक्री 600.18 करोड़ रुपये के मुकाबले 26.7% की बढ़त के साथ 760.58 करोड़ रुपये और ईपीसी व्यापार से प्राप्त आमदनी 544.81 करोड़ रुपये से 157.1% की जोरदार बढ़ोतरी के साथ 1,401.18 करोड़ रुपये की रही। बता दें कि इस समय कंपनी के पास 7,657 करोड़ रुपये के ठेके हैं।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बजाज इलेक्ट्रिकल्स के नतीजों को हर मामले में अनुमान से बेहतर बताया है।
दूसरी ओर बीएसई में बजाज इलेक्ट्रिकल्स का शेयर 474.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह 474.70 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 519.80 रुपये रहा है। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 42.95 रुपये या 9.06% की बढ़ोतरी के साथ 517.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,272.14 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख