शेयर मंथन में खोजें

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) के मुनाफे में 6% गिरावट दर्ज

साल दर साल आधार पर 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) के मुनाफे में 6% गिरावट आयी है।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 543.3 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार कंपनी ने 510.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
वहीं इसकी कुल आमदनी 3,260 करोड़ रुपये से 9.8% बढ़ कर 3,578 करोड़ रुपये रही। कैडिला हेल्थकेयर का एबिटा 840 करोड़ रुपये पर सपाट रहा, जबकि एबिटा मार्जिन 234 आधार अंक घट कर 23.5% रह गया।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कैडिला हेल्थकेयर के नतीजों को हर मामले में अनुमान से बेहतर बताया है। ब्रोकिंग फर्म के अनुसार अमेरिकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी का कंपनी के नतीजों पर काफी अच्छा असर पड़ा है।
कैडिला हेल्थकेयर की अमेरिकी आमदनी में साल दर साल आधार पर 22.1% और तिमाही दर तिमाही आधार पर 46.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। हालाँकि घरेलू फॉर्मुलेशन आमदनी सालाना आधार पर 7.8% की गिरावट के साथ 845.7 करोड़ रुपये की रही।
बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 318.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 320.50 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 334.30 रुपये रहा है। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 3.55 रुपये या 1.12% की बढ़ोतरी के साथ 321.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख