शेयर मंथन में खोजें

एमआरएफ (MRF) के मुनाफे में 18% की गिरावट

वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही के मुकाबले 2018-19 की समान अवधि में टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ (MRF) के मुनाफे में 18% की गिरावट आयी है।

कंपनी का शुद्ध लाभ 340.51 करोड़ रुपये से घट कर 279.26 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि एमआरएफ की शुद्ध आमदनी 3,798.82 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.2% की बढ़त के साथ 4,033.76 करोड़ रुपये रही। जानकारों के अनुमान से कमजोर रहे नतीजों में एमआरएफ का एबिटा 21.5% की गिरावट के साथ 551.85 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 483 आधार अंक घट कर 13.7% रह गया। कुल व्यय 3,219.30 करोड़ रुपये के मुकाबले 12.17% अधिक 3,611.19 करोड़ रुपये के रहे। वहीं कंपनी के कुल व्यय भी 3,331.14 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,750.25 करोड़ रुपये के रहे, जिससे इसका मुनाफा प्रभावित हुआ।
उधर बीएसई में एमआरएफ का शेयर 60,052.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 60,060.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 60,812.90 रुपये तक चढ़ा, जबकि 59,090.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में एमआरएफ का शेयर 902.65 रुपये या 1.50% की कमजोरी के साथ 59,150.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में यह 81,423.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 59,090.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। इस समय कंपनी की बाजार पूँजी 25,293.07 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख