शेयर मंथन में खोजें

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) : आशुतोष रघुवंशी (Ashutosh Raghuvanshi) सीईओ नियुक्त

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) ने आशुतोष रघुवंशी (Ashutosh Raghuvanshi) को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

फोर्टिस हेल्थकेयर ने गुरुवार को घोषणा की है कि रघुवंशी 18 मार्च 2019 से कंपनी का सीईओ पद संभालेंगे। रघुवंशी भवदीप सिंह (Bhavdeep Singh) की जगह लेंगे।
इससे पहले आशुतोष रघुवंशी 18 से अधिक वर्षों तक नारायण हृदयालय समूह (Narayana Hrudayalaya Group) के साथ जुड़े रहे हैं, जहाँ वे नवंबर 2010 से ग्रुप सीईओ और नवंबर 2011 से प्रबंध निदेशक (एमडी) रहे थे। रघुवंशी नारायण हृदयालय समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष भी रहे हैं। वहाँ उनकी जिम्मेदारी एक सफल स्वास्थ्य संगठन बनाने के लिए संरचनाओं और प्रक्रियाएँ तैयार करने की थी।
रघुवंशी ने बॉम्बे हॉस्पिटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, एमएस (सामान्य सर्जरी) से कार्डियो थोरैसिक सर्जरी में एम.सीएच. और महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, वर्धा, नागपुर विश्वविद्यालय से एमबीबीएस किया है।
उधर बीएसई में फोर्टिस हेल्थकेयर का शेयर 134.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 135.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 135.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 0.60 रुपये या 0.45% की बढ़ोतरी के साथ 135.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख