शेयर मंथन में खोजें

अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (Anil Dhirubhai Ambani Group) की कंपनियों के शेयरों में तेजी

पिछले कई दिनों से भारी बिकवाली का सामना कर रही अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (Anil Dhirubhai Ambani Group) या एडीएजी की कंपनियों के शेयरों में आज मजबूती देखने को मिल रही है।

दोपहर पौने 1 बजे के करीब सेंसेक्स में करीब 288 अंकों की जोरदार गिरावट के बावजूद रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) में 3.28%, रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) में 11.02%, रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) में 6.77%, रिलायंस नेवल (Reliance Naval) में 5.91% और रिलायंस पावर (Reliance Power) में 10.55% की बढ़ोतरी दिख रही है।
बता दें कि रिलायंस कम्युनिकेशंस की दिवालिया याचिका दायर करने की घोषणा के बाद से एडीएजी की कंपनियों के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में भारी बिकवाली देखी गयी है। गुरुवार को भी रिलायंस कम्युकेशंस का शेयर 5.3%, रिलायंस पावर का शेयर करीब 22%, रिलायंस कैपिटल का शेयर 19% और रिलायंस इन्फ्रा का शेयर 28% की कमजोरी के साथ बंद हुआ था।
वहीं खबरों के अनुसार एलऐंडटी फाइनेंस (L&T Finance) ने गुरुवार को एडीएजी की कंपनियों के शेयर बेच दिये। कंपनी ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के 2 करोड़ शेयर, रिलायंस कैपिटल के 77.87 लाख शेयर, रिलायंस इन्फ्रा के 49 लाख शेयर और रिलायंस पावर के 6.25 करोड़ शेयर बेच दिये हैं। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख