शेयर मंथन में खोजें

आमदनी में बढ़त के बावजूद 73.5% घटा एनएचपीसी (NHPC) का मुनाफा

2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले 2018 की समान अवधि में जलविद्युत बिजली उत्पादक कंपनी एनएचपीसी (NHPC) के शुद्ध लाभ में 73.51% की गिरावट आयी है।

कंपनी ने 687.93 करोड़ रुपये की तुलना में 182.18 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साल दर साल आधार पर ही एनएचपीसी की शुद्ध आमदनी 1,498 करोड़ रुपये से 4.9% की बढ़ोतरी के साथ 1,571.4 करोड़ रुपये रही। गौरतलब है कि एनएचपीसी के वित्तीय नतीजे जानकारों के अंदाजे से चूक गये।
साल दर साल आधार पर ही एनएचपीसी का एबिटा 24% घट कर 596 करोड़ रुपये रहा, जो कि 1,069 करोड़ रुपये के अनुमान से काफी कम रहा। वहीं एनएचपीसी का एबिटा मार्जिन 1,442 आधार अंकों की गिरावट के साथ 37.9% रहा।
उधर बीएसई में शुक्रवार को एनएचपीसी का शेयर 0.60 रुपये या 2.48% की कमजोरी के साथ 23.55 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 30.10 रुपये और निचला स्तर 22.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख