शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के वाहनों पर मिल रही है 63,000 रुपये तक की छूट

खबरों के अनुसार देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपने कई मॉडलों पर 63,000 रुपये तक की छूट दे रही है।

जानकारों का मानना है कि मारुति अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए कारों पर छूट दे रही है। क्योंकि बिक्री चार्ट में सबसे ऊपर होने के बावजूद जनवरी 2019 में कंपनी की बिक्री में केवल 0.2% की बढ़ोतरी हुई है।
मारुति सुजुकी के जिन वाहनों पर छूट मिल रही है, उनमें ऑल्टो 800 (Alto 800) पर 53,000 रुपये, ऑल्टो के10 (Altok10) पर 58,000 रुपये, स्विफ्ट (Swift) पर 43,000 रुपये, सेलेरियो एक्स (Celerio X) पर 53,000 रुपये, सेलेरियो (Celerio) पर सबसे अधिक 63,000 रुपये, डिजायर (Dzire) पर 58,000 रुपये, विटारा ब्रेजा (Vitara Brezza) पर 45,000 रुपये, ओमनी (Omni) पर 33,000 रुपये और ईको (Eeco) पर 13,000 रुपये तक बचाये जा सकते हैं।
हालाँकि सटीक छूट के लिए अपने स्थानीय डीलर से संपर्क जरूर करें, जो इन आँकड़ों से थोड़े अलग हो सकते हैं।
दूसरी ओर मारुति सुजुकी के शेयर पर नजर डालें तो बीएसई में शुक्रवार को यह 138.10 रुपये या 1.90% की कमजोरी के साथ 7,146.15 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,15,870.94 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 9,922.85 रुपये और निचला स्तर 6,324.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख