शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए होने जा रही है जेट एयरवेज (Jet Airways) के निदेशक मंडल की बैठक

नकदी संकट से गुजर रही जेट एयरवेज (Jet Airways) का निदेशक मंडल 14 फरवरी को एक बैठक करने जा रहा है।

जेट एयरवेज की घोषणा के मुताबिक उस बैठक में कंपनी के चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही और पहले 9 महीनों के वित्तीय नतीजों की घोषणा की जायेगी।
इससे पहले गुरुवार को जेट एयरवेज ने अपने 4 विमानों का संचालन रोकने की घोषणा की थी। पट्टा करार के तहत पट्टेदारों को विमानों के किराये का भुगतान न करने के कारण जेट एयरवेज को यह फैसला लेना पड़ा।
जेट एयरवेज ने कहा था कि कंपनी सक्रिय रूप से अपने सभी विमान पट्टेदारों के साथ बातचीत के अलावा उन्हें नियमित रूप से नकदी संकट में सुधार के लिए किये गये प्रयासों के बारे में हर जानकारी दे रही है। साथ ही विमानों का संचालन रोकने के कारण नेटवर्क में व्यवधान को कम करने के लिए जेट एटरवेज सभी प्रयास कर रही है।
दूसरी ओर बीएसई में शुक्रवार को जेट एयरवेज का शेयर 11.30 रुपये या 4.78% की कमजोरी के साथ 225.30 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,559.35 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 830.50 रुपये और निचला स्तर 163.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख