शेयर मंथन में खोजें

उड़ानें रद्द करने की खबर से दबाव में इंडिगो (Indigo) का शेयर

खबरों के अनुसार प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो (Indigo) सोमवार को 32 उड़ानें रद्द कर सकती है।

खबर के मुताबिक इसका कारण पायलटों की कमी है। रिपोर्ट के अनुसार एयरलाइन कंपनी ने दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद से कई उड़ानें रद्द कर दी हैं। शनिवार को कंपनी की 15 और रविवार को 7 उड़ानें रद्द किये जाने की खबर है। खबर है कि इंडिगो कर्मीदल प्रबंधन में भी समस्याओं का सामना कर रही है।
इससे पहले एक बयान में इंडिगो ने कहा था कि 7 फरवरी को उत्तर भारत में भयंकर ओलावृष्टि के कारण 11 उड़ानों का रास्ता बदल दिया गया, जिससे अगले दिन नेटवर्क परिचालन बाधित हुआ।
दूसरी ओर बीएसई में इंडिगो का शेयर 1,195.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 1,183.00 रुपये पर खुला है। सुबह 9.35 बजे के करीब यह 11.95 रुपये या 1.00% कमजोरी के साथ 1,184.00 रुपये पर है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में 1,520.00 रुपये तक ऊपर गया, जबकि नीचे की तरफ 697.00 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख