शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) से टिप्पणियाँ, शेयर कमजोर

प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) को अमेरिकी दवाई नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने इसके हैदराबाद में स्थित फॉर्मुलेशंस संयंत्र के लिए 11 टिप्पणियाँ दी हैं।

यूएसएफडीए ने डॉ रेड्डीज के इस संयंत्र के निरीक्षण के बाद टिप्पणियाँ जारी की हैं। मगर दवा कंपनी ने निरीक्षण तिथि की जानकारी नहीं दी है।
नियमानुसार कंपनी को 11 टिप्पणियों सहित फॉर्म 483 सौंपा गया है। बता दें कि यूएसएफडीए से टिप्पणी प्राप्त करने वाली कंपनी को 15 दिनों में सुधारात्मक और निवारक कार्य योजना के साथ लिखित में जवाब देना होता है।
इस खबर के कारण आज डॉ रेड्डीज का शेयर दबाव में है। बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,772.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 2,670.00 रुपये पर खुला है। सुबह पौने 10 बजे के करीब यह 85.45 रुपये या 3.08% कमजोरी के साथ 2686.85 रुपये पर है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 2,875.00 रुपये तक ऊपर गया, जबकि नीचे की तरफ 1,888.00 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख