शेयर मंथन में खोजें

52 हफ्तों के निचले स्तर से संभला बालकृष्ण इंडस्ट्रीज (Balkrishna Industries) का शेयर

टायर निर्माता कंपनी बालकृष्ण इंडस्ट्रीज (Balkrishna Industries) का शेयर आज शुरुआती कारोबार में 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसल गया।

बीएसई में बालकृष्ण इंडस्ट्रीज का शेयर 761.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 750.00 रुपये पर खुल कर 741.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है।
हालाँकि 741.10 रुपये के स्तर से ही कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे इसके शेयर भाव में भी बढ़ोतरी हुई। साढ़े 11 बजे के करीब बालकृष्ण इंडस्ट्रीज का शेयर 13.85 रुपये या 1.82% मजबूती के साथ 775.70 रुपये पर चल रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 1,467.40 रुपये तक ऊपर गया, जबकि नीचे की तरफ 741.10 रुपये तक फिसला है।
बता दें कि बीते शुक्रवार को बाजार बंद को होने के बाद बालकृष्ण इंडस्ट्रीज ने अपने तिमाही वित्तीय नतीजे घोषित किये थे, जिनमें साल दर साल आधार पर इसका मुनाफा 23.64% घटा है। 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 189.50 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 2018 की समान अवधि में 144.70 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। मगर इसकी शुद्ध आमदनी 1,106.31 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.98% की वृद्धि के साथ 1,205.59 करोड़ रुपये की
गौरतलब है कि प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के वित्तीय नतीजों को सुस्त और हर मामले में अपने अनुमान से कमजोर बताया है। ब्रोकिंग फर्म ने कंपनी की 1,333 करोड़ रुपये की आमदनी के साथ 246 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख