शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) के मुनाफे में 20.4% बढ़ोतरी का अनुमान

जानकारों ने साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया (Coal India) के मुनाफे में 20.4% बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है।

कोल इंडिया मंगलवार 12 फरवरी को तिमाही नतीजे घोषित करने जा रही है।
जानकारों का मानना है कि कंपनी की शुद्ध आमदनी में 12.4% की बढ़ोतरी हो सकती है। इन अनुमानों के आधार पर कंपनी का मुनाफा करीब 3,618 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी 24,328 करोड़ रुपये रह सकती है। साल दर साल आधार पर वसूली में 9% की वृद्धि के आधार पर कंपनी की आमदनी बढ़ोतरी का अंदाजा लगाया गया है।
बाजार जानकारों के अनुसार कोल इंडिया का एबिटा सपाट 4,618 करोड़ रुपये और संचालन लागत में बढ़ोतरी के कारण एबिटा मार्जिन 235 आधार अंक घट कर 19% रह सकता है।
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो कोल इंडिया के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 733.2% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी। कंपनी का मुनाफा 370.4 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,086 करोड़ रुपये रहा था। साथ ही इसकी शुद्ध आमदनी भी 18,148.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 22.3% बढ़ कर 22,198 करोड़ रुपये रही थी।
दूसरी ओर आज कोल इंडिया का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 218.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मामूली गिरावट के साथ 218.40 रुपये पर खुल कर 214.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला भाव है। पौने 1 बजे के करीब कोल इंडिया के शेयरों में 0.30 रुपये या 0.14% गिरावट के साथ 218.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख