शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) की सहायक कंपनी करेगी स्मार्ट फिनटेक सेंटर की स्थापना

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) की सहायक कंपनी रिलायंस रियल्टी (Reliance Realty) नवी मुम्बई में महाराष्ट्र के पहले और सबसे बड़े स्मार्ट फिनटेक सेंटर (Smart Fintech Centre) की स्थापना करेगी।

महाराष्ट्र सरकार की नयी फिनटेक नीति के तहत रिलायंस रियल्टी को नवी मुम्बई में स्थित अपनी धीरूभाई अंबानी नोलेज सिटी (Dhirubhai Ambani Knowledge City) में राज्य सरकार के दूरसंचार विभाग और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) से स्मार्ट फिनटेक सेंटर की स्थापना के लिए मंजूरी मिल गयी है।
महाराष्ट्र सरकार की नयी फिनटेक नीति के तहत रिलायंस रियल्टी की 132 एकड़ से अधिक में फैली धीरूभाई अंबानी नोलेज सिटी में 3 करोड़ वर्ग फुट से अधिक कुल प्राइम अचल संपत्ति बिक्री योग्य / पट्टे पर देने योग्य होगी। रिलायंस रियल्टी का बिक्री योग्य क्षेत्र तैयार होने के बाद बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई के मौजूदा व्यापार क्षेत्र से दोगुना होगा।
दूसरी ओर बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 5.37 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 5.80 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 5.21 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। 2.35 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.04 रुपये या 0.74% कमजोरी के साथ 5.33 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 30.60 रुपये और निचला स्तर 4.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख