शेयर मंथन में खोजें

एक महीने के निचले स्तर तक गिरा पावर फाइनेंस (Power Finance) का शेयर

आज पावर फाइनेंस (Power Finance) का शेयर एक महीने के निचले स्तर तक गिरा।

बीएसई में पावर फाइनेंस का शेयर 101.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हल्की कमजोरी के साथ 100.70 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान पौने 12 बजे के करीब 98.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसला, जो इसके पिछले एक महीने का सबसे न्यूनतम भाव है।
पौने 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.50 रुपये या 0.49% कमजोरी के साथ 100.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 112.50 रुपये और निचला स्तर 67.60 रुपये रहा है।
बता दें कि पावर फाइनेंस को अपनी सहायक कंपनी पीएफसी ग्रीन एनर्जी (PFC Green Energy) का स्वयं के साथ विलय करने के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण (एनसीएलटी) की मंजूरी मिल गयी है। इसी प्रस्ताव के लिए पावर फाइनेंस को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने भी हरी झंडी दिखा दी है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख