शेयर मंथन में खोजें

बाजार में गिरावट के बावजूद इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में मजबूती

बुधवार 13 फरवरी को इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है।

उस बैठक में भारतीय या विदेशी मुद्रा में ऋण लेने और पूँजी के प्रस्ताव पर विचार एवं मान्य किया जायेगा। बैंक की योजना ऋण प्रतिभूति जारी करके वित्त जुटाने की है।
दूसरी तरफ बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर 1,497.50 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हल्की वृद्धि के साथ 1,499.95 रुपये पर खुला। करीब 2 बजे तक शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसके बाद बैंक के शेयर ने ऊपर चढ़ना शुरू किया।
अंत में 8.50 रुपये या 0.57% की वृद्धि के साथ 1,506.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 90,738.18 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,037.90 रुपये और निचला स्तर 1,330.90 रुपये रहा है।
गौरतलब है कि आज बाजार में कमजोरी के बावजूद इंडसइंड बैंक में मजबूती आयी है। सोमवार को सेंसेक्स 150 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख