शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए दबाव में है एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) का शेयर

दवा कंपनी एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) के शेयर में करीब 3% की गिरावट देखने को मिल रही है।

दरअसल अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने एलेम्बिक फार्मा की संयुक्त उद्यम कंपनी एल्योर डर्मास्यूटिकल्स (Aleor Dermaceuticals) के करखाड़ी (गुजरात) में स्थित संयंत्र का निरीक्षण करके दो टिप्पणियाँ जारी की हैं। यूएसएफडीए ने संयंत्र का निरीक्षण 04 से 08 फरवरी के बीच किया।
बता दें कि यूएसएफडीए से टिप्पणी प्राप्त करने वाली कंपनी को 15 दिनों में सुधारात्मक और निवारक कार्य योजना के साथ लिखित में जवाब देना होता है।
गौरतलब है कि एल्योर डर्मास्यूटिकल्स में एलेम्बिक फार्मा की 60% और इसकी संयुक्त उद्यम साझेदार दवा कंपनी ऑर्बिक्यूलर फार्मास्यूटिकल (Orbicular Pharmaceutical) की 40% हिस्सेदारी है।
बीएसई में एलेम्बिक फार्मा का शेयर 556.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में कमजोरी के साथ 536.05 रुपये पर खुला और नीचे की ओर 528.50 रुपये तक फिसला, जो इसके पिछले एक महीने का न्यूनतम भाव है। सवा 11 बजे के करीब कंपनी का शेयर 16.00 रुपये या 2.87% की कमजोरी के साथ 540.80 रुपये के भाव पर चल रहा है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 664.00 रुपये और निचला स्तर 412.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख