शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिकी बाजार में उतारी नयी दवा

प्रमुख दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिकी बाजार में एक नयी दवा पेश की है।

अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से मंजूरी मिलने के बाद ल्युपिन ने ताडालफिल (Tadalafil) नाम की दवा पेश की है, जिसका इस्तेमाल फेफड़े की धमनी में उच्च रक्तचाप और पुरस्थ ग्रंथि में अतिवृद्धि के उपचार में किया जाता है। गौरतलब है कि 2018 में इस दवा की अमेरिका में कुल बिक्री 47.34 करोड़ डॉलर की रही थी।
उधर बीएसई में ल्युपिन का शेयर 819.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 820.00 रुपये पर खुला। आज ल्युपिन के शेयर अधिकतर समय दवा में रहा। कारोबार के दौरान यह 824.50 रुपये तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 808.90 रुपये तक फिसला।
अंत में ल्युपिन का शेयर 6.35 रुपये या 0.78% की कमजोरी के साथ 812.85 रुपये के बाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 36,777.54 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 986.00 रुपये और निचला स्तर 723.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख