शेयर मंथन में खोजें

अनुमान से बेहतर रहे कोल इंडिया (Coal India) के नतीजे, 50% बढ़ा मुनाफा

सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया (Coal India) के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 50.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कंपनी का मुनाफा 3,042.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 4,566 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कोल इंडिया की शुद्ध आमदनी भी 21,707 करोड़ रुपये के मुकाबले 15.7% बढ़ कर 25,046 करोड़ रुपये रही। जानकारों के मुताबिक उच्च उत्पादन के सहारे कोल इंडिया की आमदनी और मुनाफे में वृद्धि हुई है।
अक्टूबर-दिसंबर में कोल इंडिया का उत्पादन साल दर साल आधार पर 2.6% बढ़त के साथ 15.6 करोड़ टन और कुल व्यापार 0.9% अधिक 15.38 करोड़ टन रहा। भिन्न श्रेणियों में देखें तो कोल इंडिया बिक्री एफएसए (ईंधन आपूर्ति करार) 11.4% बढ़ कर 13.58 करोड़ टन रही, मगर ई-ऑक्शन 44.5% की गिरावट के साथ 1.47 करोड़ टन रह गया। कोल इंडिया का एबिटा 55% बढ़ कर 6,788 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 687 आधार अंकों के इजाफे के साथ 27.1% हो गया।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कोल इंडिया के वित्तीय नतीजों को स्वस्थ बताया है, जिनमें कंपनी का मुनाफा और आमदनी इसके अनुमान से अधिक रही। ब्रोकिंग फर्म ने कंपनी की 24,545.7 करोड़ रुपये की आमदनी और 3,426.3 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
हालाँकि शानदार नतीजों का कोल इंडिया के शेयर पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है। बीएसई में कोल इडिया का शेयर 222.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 226.00 रुपये पर खुल कर शुरुआत में गिरा। साढ़े 9 बजे के बाद से यह एक सीमित दायरे में ही है। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 0.15 रुपये या 0.07% की बढ़त के साथ 223.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख