शेयर मंथन में खोजें

इंडियन होटल्स (Indian Hotels) के मुनाफे में 51% की बढ़ोतरी, शेयर मजबूत

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडियन होटल्स (Indian Hotels) के मुनाफे में 50.99% वृद्धि हुई है।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 112.61 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 170.03 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,197.26 करोड़ रुपये से 10.5% बढ़ कर 1,323.45 करोड़ रुपये रही। वही इसका एबिटा 19.6% की बढ़ोतरी के साथ 335.54 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 192 आधार अंक सुधर कर 25.4% रहा।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इंडियन होटल्स के नतीजों को हर मामले में अपने अनुमानों से बेहतर बताया है। ब्रोकिंग फर्म के अनुसार घरेलू आमदनी में 6% और अंतरराष्ट्रीय कारोबार में 19% की वृद्धि का असर कंपनी के मुनाफे और आमदनी पर पड़ा है। ब्रोकिंग फर्म ने इंडियन होटल्स के लिए 1,302.1 करोड़ रुपये की आमदनी और 116.5 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
सकारात्मक वित्तीय नतीजों का असर इंडियन होटल्स के शेयर पर आज साफ दिख रहा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 135.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह मजबूती के साथ 142.75 रुपये पर खुला। करीब सवा 12 बजे कंपनी का शेयर 4.25 रुपये या 3.13% की बढ़त के साथ 140.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख