शेयर मंथन में खोजें

आमदनी और मुनाफे में बढ़ोतरी के बावजूद टूटा बॉश (Bosch) का शेयर

साल दर साल आधार पर 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बॉश (Bosch) के मुनाफे में 19.3% और शुद्ध आमदनी में 0.8% की बढ़ोतरी हुई है।

2017 की समान तिमाही में 281 करोड़ रुपये से बढ़ कर तकनीक सेवा प्रदाता बॉश का मुनाफा 335.4 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 3,072 करोड़ रुपये के मुकाबले 3,095.5 करोड़ रुपये रही। मगर कंपनी का एबिटा 5.6% गिर कर 422.6 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 100 आधार अंकों की गिरावट के साथ 13.6% रह गया।
गौरतलब है कि बॉश के नतीजों को आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने मिला-जुला बताया है, जिनमें आमदनी अनुमान से कम रही। ब्रोकिंग फर्म ने बॉश के लिए 3,383 करोड़ रुपये की शुद्ध आमदनी और 296 करोड़ रुपये के मुनाफा अंदाजा लगाया था।
उधर बीएसई में बॉश का शेयर 18,610.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 18,700.00 रुपये रुपये पर खुला। नतीजों की घोषणा के बाद कारोबार के दौरान यह नीचे की ओर 17,600.00 रुपये तक गिरा। करीब 3.20 बजे कंपनी का शेयर 678.75 रुपये या 3.65% की कमजोरी के साथ 17,931.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख