शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की इकाई को मिला अस्पताल निर्माण ठेका

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की इकाई एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन (L&T Construction) को अस्पताल का निर्माण करने के लिए ठेका मिला है।

लार्सन ऐंड टुब्रो ने ठेके की राशि बताये बिना कहा है कि इसने 2,500-5,000 करोड़ रुपये के मूल्य का एक बड़ा ऑर्डर हासिल किया है। यह अपनी तरह की निजी क्षेत्र की पहली परियोजना है, जिसमें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशानिर्देश शामिल हैं।
एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन को उडुपी, कर्नाटक में भी एक अस्पताल तैयार करने के लिए ठेका मिला है।
उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,244.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 1,252.00 रुपये रुपये पर खुला। लाल रेखा के आस-पास कारोबार करने के बाद करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयर में कमजोरी आनी शुरू हुई। अंत में यह 24.85 रुपये या 2.00% की कमजोरी के साथ 1,219.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख