शेयर मंथन में खोजें

फरवरी में रोजाना 30 उड़ानें रद्द करेगी इंडिगो (Indigo)

खबरों के अनुसार प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो (Indigo) फरवरी महीने के बाकी दिनों में रोजाना 30 उड़ानें रद्द करेगी।

कंपनी ने अपने संचालन को स्थिर करने और क्रू सदस्यों की जिम्मादारियों को समायोजित करने के लिए यह फैसला लिया है। इंडिगो के मुताबिक रद्द की गयी उड़ानें कंपनी की कुल उड़ानों की केवल 2% हैं, जिन्हें 31 मार्च 2019 तक पूरी तरह ठीक कर लिया जायेगा। बुधवार 13 फरवरी को भी इंडिगो की 49 उड़ानें रद्द हुईं।
बीते रविवार को कंपनी ने पायलटों की कमी के कारण कई उड़ानें रद्द की थीं। एयरलाइन कंपनी ने दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद से कई उड़ानें रद्द की थीं।
इससे पहले एक बयान में इंडिगो ने कहा था कि 7 फरवरी को उत्तर भारत में भयंकर ओलावृष्टि के कारण 11 उड़ानों का रास्ता बदल दिया गया, जिससे अगले दिन नेटवर्क परिचालन बाधित हुआ।
दूसरी ओर बीएसई में इंडिगो का शेयर 1,162.10 रुपये के पिछले स्तर के मुकाबले आज 1,149.90 रुपये पर खुला। शुरुआत में थोड़ी गिरावट के बाद साढ़े 9 के करीब शेयर में मजबूती आनी शुरू हुई। करीब साढ़े 10 बजे इंडिगो का शेयर 1.00 रुपये या 0.09% की हल्की वृद्धि के साथ 1,163.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख