शेयर मंथन में खोजें

22% से अधिक उछला यस बैंक (Yes Bank) का शेयर

सुबह साढ़े 10 बजे के करीब सेंसेक्स में 154 अंकों की गिरावट के बावजूद यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में 22% से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

दसअसल आरबीआई (RBI) को 2017-18 के दौरान बैंक द्वारा प्रोविजनिंग और संपत्ति वर्गीकरण में कोई भिन्नता नहीं दिखी। यहाँ भिन्नता का तात्पर्य आरबीआई की निरीक्षण रिपोर्ट और बैंक की अपनी रिपोर्ट के बीच अंतर से है।
आरबीआई अपनी पर्यवेक्षी कार्यविधि के हिस्से के रूप में आय-निर्धारण, परिसंपत्ति वर्गीकरण और प्रावधान पर वर्तमान संभावित मानदंडों के साथ बैंकों द्वारा अनुपालन की जाँच करता है। इसी प्रक्रिया के तहत यस बैंक को 2017-18 के लिए जोखिम मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें बैंक के परिसंपत्ति वर्गीकरण और प्रोविजनिंग में शून्य भिन्नता है।
इस बीच बीएसई में यस बैंक का शेयर 169.05 रुपये के पिछले स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 185.95 रुपये पर खुल कर 218.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 10 बजे यस बैंक के शेयरों में 37.65 रुपये या 22.27% की वृद्धि के साथ 206.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं पिछले 52 हफ्तों में बैंक का शेयर 404.00 रुपये तक चढ़ा और 147.00 रुपये तक गिरा है। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख