शेयर मंथन में खोजें

16.5% लुढ़का करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) का शेयर

करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) के शेयर में 16.5% की जबरदस्त कमजोरी आयी है।

दरअसल बैंक के नतीजे काफी खराब रहे हैं, जिनमें एनपीए में बढ़ोतरी के अलावा मुनाफे में भारी गिरावट दर्ज की गयी है। साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक के मुनाफे में 70% की गिरावट आयी है। बैंक का मुनाफा 71 करोड़ रुपये से 70% घट कर 21 करोड़ रुपये रह गया।
करुर वैश्य बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 561 करोड़ रुपये के मुकाबले 3% की बढ़ोतरी के साथ 581 करोड़ रुपये और अन्य आमदनी 225 करोड़ रुपये से 16% अधिक 260 करोड़ रुपये रही। वहीं इसका शुद्ध एनपीए अनुपात 3.88% से बढ़ कर 4.99% और सकल एनपीए अनुपात 5.94% के मुकाबले 8.49% पर पहुँच गया। एनपीए में बढ़ोतरी से बैंक के नतीजे काफी प्रभावित हुए। बैंक के प्रोविजन 325 करोड़ रुपये के मुकाबले 23% अधिक 401 करोड़ रुपये के रहे।
बीएसई में करुर वैश्य बैंक का शेयर 79.25 रुपये के पिछले स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 70.00 रुपये पर खुल कर 63.40 रुपये के निचले स्तर तक गिरा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर है। करीब सवा 11 बजे बैंक के शेयरों में 13.15 रुपये या 16.59% की कमजोरी के साथ 66.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख