शेयर मंथन में खोजें

एनएमडीसी (NMDC) की बिक्री और उत्पादन में गिरावट

साल दर साल आधार पर जनवरी में सरकारी खदान कंपनी एनएमडीसी (NMDC) के उत्पादन और बिक्री में गिरावट दर्ज की गयी।

पिछले साल जनवरी में 36.4 लाख टन के मुकाबले 2018 की समान अवधि में कंपनी का लौह अयस्क उत्पादन 11.53% घट कर 32.2 लाख टन रह गया। वहीं एनएमडीसी की बिक्री 32.5 लाख टन की तुलना में 4.30% गिर कर 31.1 लाख टन रह गयी।
वहीं चालू वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों (जनवरी तक) में एनएमडीसी का उत्पादन 2.78 करोड़ टन से घट कर 2.59 करोड़ टन और बिक्री 2.88 करोड़ टन के मुकाबले 2.52 करोड़ टन रह गयी।
बिक्री और उत्पादन में गिरावट का एनएमडीसी के शेयर पर नकारात्मक असर दिखा। बीएसई में एनएमडीसी का शेयर 93.40 रुपये के पिछले स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़ोतरी के साथ 94.70 रुपये पर खुला। मगर सवा 10 बजे के बाद से यह कमजोर स्थिति में है। करीब 1.30 बजे कंपनी के शेयरों में 0.65 रुपये या 0.70% की गिरावट के साथ 92.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं पिछले 52 हफ्तों में एनएमडीसी का शेयर 139.55 रुपये तक चढ़ा और 86.45 रुपये तक गिरा है। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख