शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) के मुनाफे में 64.8% की बढ़ोतरी, शेयर उछला

सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मुनाफे में सालाना आधार पर 64.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 5,014.67 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में ओएनजीसी ने 8,262.70 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
इस दौरान ओएनजीसी की शुद्ध आमदनी 22,995.88 करोड़ रुपये से 20.43% की वृद्धि के साथ 22,995.88 करोड़ रुपये रही। बता दें कि ओएनजीसी के नतीजे जानकारों के अनुमान से बेहतर रहे हैं।
साल दर साल आधार पर ही कंपनी की अन्य आमदनी 1,179.06 करोड़ रुपये से 88.68% बढ़ कर 2,224.62 करोड़ रुपये, अपतटीय आमदनी 15,920.99 करोड़ रुपये से 19.06% अधिक 18,955.86 करोड़ रुपये और तटवर्ती आमदनी 7,074.89 करोड़ रुपये की तुलना में 23.50% बढ़ोतरी के साथ 8,738 करोड़ रुपये रही।
इसके अलावा तिमाही दर तिमाही आधार पर ओएनजीसी की क्रूड बिक्री में 2% की गिरावट दर्ज की गयी। इसकी क्रूड बिक्री अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 5.37 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) रही। मगर कंपनी की तुल गैस बिक्री 5.5% की बढ़ोतरी के साथ 5.323 बिलियन क्यूबिक मीटर रही।
बेहतर नतीजों से आज ओएनजीसी के शेयर में काफी अच्छी तेजी दिख रही है। बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 132.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 139.00 रुपये पर खुल कर 140.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब साढ़े 10 बजे यह 8.10 रुपये या 6.13% की बढ़ोतरी के साथ 140.20 रुपये के भाव पर है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 194.15 रुपये और निचला स्तर 127.90 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख