शेयर मंथन में खोजें

विलय की घोषणा से मिंडा इंडस्ट्रीज (Minda Industries) और हरिता सीटिंग सिस्टम्स के शेयरों में कमजोरी

वाहन कलपुर्जे निर्माता मिंडा इंडस्ट्रीज (Minda Industries) ऑटोमोबाइल सीटिंग निर्माता हरिता सीटिंग सिस्टम्स (Harita Seating Systems) का अपने साथ विलय करेगी।

विलय योजना में हरिता सीटिंग के शेयरधारकों के पास दो विकल्प होंगे। इनमें पहला विकल्प शेयर विनिमय के जरिये मिंडा इंडस्ट्रीज के शेयर प्राप्त करना है। वहीं दूसरे विकल्प में उन्हें गैर-परिवर्तनीय वरीयता शेयर आवंटित किये जा सकते हैं।
गौतरलब है कि यदि हरिता सीटिंग के शेयरधारक शेयर विनिमय का विकल्प चुनते हैं तो उन्हें मौजूदा शेयर भाव पर करीब 4% का घाटा होगा, क्योंकि उन्हें मिंडा के शेयर डिस्काउंट पर मिलेंगे। तरजीही आवंटन पर उन्हें 11% का लाभ मिलेगा, मगर इस स्थिति में उन्हें कंपनी में हिस्सेदारी नहीं मिलेगी।
बता दें कि अभी विलय पूरा होने की समय अवधि के बारे में कोई घोषणा नहीं की गयी है।
उधर बीएसई में मिंडा इंडस्ट्रीज का शेयर 276.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज वृद्धि के साथ 280.00 रुपये पर खुल कर 268.90 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब साढ़े 11 बजे यह 7.20 रुपये या 2.60% की कमजोरी के साथ 269.20 रुपये के भाव पर है। वहीं हरिता सीटिंग सिस्टम्स का शेयर इस समय 38.00 रुपये या 8.70% की कमजोरी के साथ 399.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख