शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण उछला दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) का शेयर

निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) के शेयर में करीब 10% की तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी के शेयर में मजबूती इसे घाघरा पुल परियोजना के लिए अनंतिम समापन प्रमाण पत्र मिलने की घोषणा से आयी है।
प्राधिकरण की ओर से 12 फरवरी को प्रमाण पत्र जारी किये जाने के साथ ही परियोजना को वाणिज्यिक परिचालन के लिए योग्य घोषित कर दिया गया है। परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश में एनएच-233 घाघरा पुल से वाराणसी खंड पर करीब 60 किमी सड़क की चार-लेनिंग की जानी थी।
उधर बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 409.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज वृद्धि के साथ 414.00 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही शेयर में तेजी शुरू हो गयी, जिससे यह 464.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 39.65 रुपये या 9.67% की बढ़ोतरी के साथ 449.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,140.96 करोड़ रुपये।
वहीं पिछले 52 हफ्तों में दिलीप बिल्डकॉन के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,248.35 रुपये और सबसे निचला स्तर 311.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख